अमरोहा, जनवरी 9 -- अमरोहा, संवाददाता। नगर पालिका ने 50 हजार रुपये से ज्यादा के शहर के बकाएदारों की सूची जारी की है। सबसे ज्यादा 14 बड़े बकाएदारों पर 23 लाख रुपये से भी ज्यादा गृह व जल कर बकाया है। बकाया वसूली के लिए टीम गठित की है। बकाया जमा न कराने वालों की पालिका आरसी जारी करेगी। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर पालिका ने 4.46 करोड़ रुपये की वसूली की लक्ष्य रखा है। लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब तीन करोड़ रुपये की वसूली की गई है। वित्तीय वर्ष के अंत तक वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पालिका अभियान चला रही है। कर-करेत्तर वसूली की समीक्षा में लक्ष्य से कम वसूली करने वाले अमीनों को चेतावनी देते हुए दो करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया गया है। बकाया की वसूली के लिए पालिका ने 50 हजार रुपये से ज्यादा के शहर के 14 बड़े बकाएदारों की सूची ज...