झांसी, फरवरी 4 -- झांसी। झांसी दुर्ग पर संचालित लाइट एण्ड साउण्ड शो 14 फरवरी तक बंद रहेगा। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद कमर ने बताया कि 5 फरवरी से 14 फरवरी तक लाइट एण्ड साउण्ड शो का अनुरक्षण कार्य किया जाना है। झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा झांसी दुर्ग में प्रतिशत शाम संचालित हो रहे लाइट एण्ड साउण्ड शो के अनुरक्षण कार्य 5 से 14 फरवरी के बीच किया जाएगा। इस कारण लाइट एण्ड साउण्ड शो का संचालन बंद रहेगा। 15 फरवरी से लाइट एण्ड साउण्ड शो पूर्व की भांति संचालित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...