लखनऊ, फरवरी 9 -- एनएचएम के तहत जिले में 14 पॉलीक्लीनिक खोली जा रही हैं। इसके लिए जगह हो चुकी थी। अब स्वास्थ्य विभाग इन पॉलीक्लीनिक पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से अनुबंध करने की तैयारी में लगा है। हर एक पालीक्लीनिक पर छह विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात रहेंगे, जो कि मरीजों को मौके पर ही इलाज देंगे। इन क्लीनिक के संचालन के लिए विभाग इसी माह 84 डॉक्टरों से अनुबंध करेगा। हर क्लीनिक के लिए करीब 10 लाख रुपए का बजट भी विभाग के पास पहुंच चुका है। इससे बड़े अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी कम हो सकेगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति से अनुमति लेकर अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास चल रहा है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर और विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग 14 पॉलीक्लीनिक खो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.