सोनभद्र, मई 24 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज कार्यालय के सामने 14 पेड़ों की परमिट की आड़ में 43 सागौन के पेड़ काटने के मामले का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विभाग को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजना पड़ा। विभाग की कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। बभनी वन रेंज कार्यालय के सामने सागौन का बगीचा लगा हुआ है। बभनी निवासी किसान के नाम 14 पेड़ों का परमिट कराया गया। परमिट के आड़ में 43 से अधिक पेड़ों की कटान कर दी गई। तब तक विभाग सोता रहा। अचानक से शनिवार की सुबह वन विभाग ने पेड़ों की छपान कर वन विभाग ने कार्यवाही किया। वन कार्यालय के सामने पेड़ों की अवैध कटान को लेकर तरह तरह की चर्चा है। वन दरोगा राम गोपाल दुबे ने बताया कि अवैध कटान की जानकारी के बाद पेड़ों को सीज कर दिया गया। वहीं ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.