धनबाद, फरवरी 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता डीडीसी सन्नी राज ने शनिवार को धनबाद के 14 पीएमश्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) स्कूलों की समीक्षा करने के बाद सभी स्कूलों के लिए वार्षिक एक्टिविटी कैलेंडर बनाने का निर्देश दिया है। संबंधित स्कूलों में हर्बल एवं मेडिसिनल गार्डन बनाने, एक उद्यान मित्र चिह्नित करने, पीएमश्री एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बीच इंटर स्कूल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन करने का निर्देश दिया। जिले के पीएमश्री स्कूलों की भौतिक और वित्तीय अद्यतन स्थिति तथा स्कूल में की गई विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। उत्क्रमित उच्च विद्यालय डुमरिया और महेंद्र प्लस टू उच्च विद्यालय बरवापूर्व में कार्य की गति को लेकर चिंता प्रकट की गई। कहा गया कि जल्द से जल्द कार्य पूरा करें। डीडीसी ने क्विज, स्पोर्ट्स व कल्चरल एक्टिव...