धनबाद, जुलाई 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जमशेदपुर में आयोजित 15वीं झारखंड राज्य जूनियर व सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 14 पदक जीतकर विद्यालय को राज्य में प्रथम स्थान दिलाया। धनबाद टीम ने 20 पदक जीते हैं, जिनमें क्रेडो वर्ल्ड स्कूल ने 14 पदक जीते। अवी अक्षज प्रेमित ने दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक, दीया सेन ने दो स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य, नमन महाजन ने एक स्वर्ण, धृति पांडेय ने दो कांस्य पदक, रुद्राक्ष डोकानिया ने कांस्य, निवान अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता। निदेशक हर्षित अग्रवाल, प्राचार्य शर्मिला सिन्हा, कोच रीमा सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने बच्चों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...