देहरादून, दिसम्बर 3 -- पछवादून कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर व रैली संयोजक आलेंद्र शर्मा ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में पूरे उत्तराखंड से 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। पछवादून कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर व संयोजक मंडल के सदस्य आलेंद्र शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित चुनाव एवं भाजपा के वोट चोरी के विरोध में रामलीला मैदान में रैली होगी। रैली का आयोजन राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में पछवादून से कार्यकर्ता शामिल होंगे। कहा कि आगामी उत्तराखंड में चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश कार्यकारणी का ...