आजमगढ़, दिसम्बर 14 -- आजमगढ़,संवाददाता। मंडल के तीन जनपदों में 14 दिन में 50556 बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ लिया है। उपभोक्ताओं को योजनाओं को लाभ देने के लिए मंडल में कुल ओटीएस के 180 कैंप लगाये गए हैं। अब तक 37.28 करोड़ रुपये के बकाया राजस्व की वसूली हुई है। बिजली बकायेदारों को एक मुश्त समाधान योजना के तहत शत प्रतिशत लाभ देने के लिए विभाग की तरफ से घर-घर बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पहुंच कर बकाया धनराशि की नोटिस देकर जमा करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही बकायेदारों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है। योजना के शुरूआत होने के चौदहवें दिन मंडल में लगाए गए 180 कैंपों में कुल 50556 उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 5566 ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.