अमरोहा, दिसम्बर 3 -- भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की पंचायत मंगलवार को पाल गांव में कैलाश नाथ के आवास पर हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि जिला अमरोहा के धनौरा क्षेत्र का वेब शुगर मिल किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। गन्ना मिल चले हुए महीना हो चुका है लेकिन आज तक किसानों को पेमेंट नहीं दिया गया है। किसानों का आरोप है कि मिल अधिकारी की मिली भगत से घटतोली की जा रही। कहा कि सर्दियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में किसानों को पेमेंट की बहुत जरूरत है। 14 दिन में पेमेंट न दिए जाने पर संगठन आंदोलन करेगा। संचालन चंद्रपाल सिंह ने किया। तेजपाल सिंह, नितिन चौधरी, पाटील चौधरी, चौधरी चंद्रपाल सिंह, हिटलर चौधरी, राजीव फौजी, रामकृष्ण चौहान, अंकुर चौधरी आजि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...