फिरोजाबाद, मार्च 21 -- थाना लाइन पार क्षेत्र में चौदह दिन पूर्व लेंटर की मशीन फिट करते समय ऊपर से गिरकर घायल श्रमिक ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना मटसेना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी 48 वर्षीय राधेश्याम पुत्र नत्थी लाल बेलदारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। विगत 7 मार्च को वह थाना लाइन पार क्षेत्र के लेबर कॉलोनी में बन रहे मकान में काम कर रहा था। वह ऊपर चढ़कर लेंटर की मशीन को कस रहा था। उसी दौरान वह ऊपर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। साथ में काम कर रहे लोग उसे उपचार को जिला अस्पताल लाए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.