जमशेदपुर, जनवरी 27 -- जमशेदपुर। एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के सकुशल घर लौटने की सूचना पाकर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो सर्किट हाउस स्थित घर जाकर मुलाकात की। सांसद ने कहा परिवार में खुशी का माहौल है कि बेटा लौट आया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता के कारण कैरव गांधी सकुशल घर लौटा है। मालूम हो कि 14 दिनों बाद मंगलवार को सुबह परिजन बरही से पुलिस के साथ कैरव गांधी को लेकर घर लौटे। इसके बाद से जमशेदपुर के जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों का देवांग गांधी के घर आना जाना शुरू हो गया। लेकिन कैरव गांधी और उसके पिता अपराधियों के चंगुल से छूटने को लेकर कोई बात नहीं करना चाहते। दूसरी और पुलिस ने भी चुप्पी साध रखी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...