संतकबीरनगर, नवम्बर 30 -- संतकबीरगनर, निज संवाददाता। ठंडक तेजी के साथ पांव पसार रही है। कोहरा नहीं पड़ रहा है फिर भी तापमान गिर कर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसकी वजह से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लोग सुबह देर से सोकर उठ रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से जुड़ी बीमारियां भी लोगों को परेशान कर रही हैं। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों से होकर आ रही पछुआ हवाओं की वजह से मैदानी इलाके में ठंडक बढ़ती जा रही है। सूखी ठंडक होने की वजह से लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। मौसम साफ होने की वजह से सूर्य देवता के दर्शन आठ बजे तक हो जाते हैं, लेकिन गलन बरकरार रहती है। यही कारण है कि लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहते हैं। सबसे अधिक परे...