संतकबीरनगर, नवम्बर 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नवम्बर माह का प्रथम स्पताह बीत गया और ठंडक ने भी रंग दिखाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। सुबह व शाम हल्की धुंध छा रही है। रात में पंखा और कूलर पूरी तरह से बंद हो गए हैं। इस दौरान शहरी घरों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। वहीं मच्छर से निजात पाने के लिए कंबल ओढ़ने के साथ पंखा चला रहे हैं। न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। तापमान में गिरावट आती है। शाम होते ही तापमान इतना कम हो जाता है कि बाइक पर चलने पर लोगों को ठंडक लगने लग रही है। दिन में लापरवाही के साथ जो लोग निकल जा रहे हैं, वे सर्द-गर्म के चपेट में आ जा रहे हैं। ऐसे लोगों की तबियत अधिक खराब हो रही है। मौसम का यह बदलाव बुजुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.