महाराजगंज, जनवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा कस्बा स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल ग्राउंड में प्रति वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ियों से सुसज्जित देश के नामचीन व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल सहित कुल 14 टीमों प्रतिभाग करेंगी। इसका शुभारंभ 2 जनवरी से होगा। रायल स्पोर्टिंग क्लब के सचिव मोहम्मद शकील अहमद ने बताया कि सिसवा में विगत 57 वर्षों से फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। ठाकुर यादवेंद्र सिंह स्मारक आठ दिवसीय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, मणिपुर, मिजोरम सहित कई प्रदेशों और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल सहित कुल 14 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। इस प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ियों का भी आगमन हो रहा है, जो दर्शकों के लिये आकर्षण के केंद्र हो...