हाथरस, फरवरी 20 -- सासनी। समाज सेवा और संस्कार के संकल्प को दोहराते हुए भारत विकास परिषद की स्थानीय इकाई द्वारा गुरुवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में कुल 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। जो इस प्रकार हैं बरखा संग धर्मेन्द्र, शीतल संग मानवेन्द्र, खुशी संग योगेश, ममता संग जितेंद्र, मौसमी संग बबलू, कुमकुम संग राहुल, भारती संग जितेंद्र, ज्योति संग अमित, यशोदा संग मोनू, शिवानी संग धर्मेन्द्र, मुस्कान संग चंद्रकांत, सीमा संग चौब सिंह, गीता संग तेजसिंह, मुस्कान संग विवेक।विवाह की सभी रस्में एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुई । स्थानीय शाखा के अध्यक्ष खग्रेश शास्त्री ने बताया कि स्कूल परिसर में भव्य मंडप और बारात का स्वागत किया गया। सामूहिक विवाह का उद्देश्य फिजूलखर्च को रोकना और समाज के हर वर्ग क...