रामपुर, जून 1 -- जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने की। संबोधन में शहर समन्वयक ओमकार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नींव होता है। आप सभी को चाहिए कि शहर के प्रत्येक मोहल्ले और वार्ड में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें और नए सदस्यों को जोड़ें। कांग्रेस ही वह शक्ति है जो भारत में समानता और संप्रभुता की भावना को बनाए रखती है। इस अवसर पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने शासन में सेवा, न्याय और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता दी। उन्होंने महिला सशक्तिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.