रायबरेली, दिसम्बर 17 -- सरेनी। क्षेत्र के श्री भगवती विद्यालय इंटर कॉलेज मुरारमऊ की प्रबंध समिति व साधारण समिति का चुनाव आगामी 14 जनवरी को विद्यालय परिसर में होगा। उक्त जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष उमेश चंद्र तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे से लेकर अपरान्ह दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया 3 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...