आजमगढ़, जनवरी 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्राध्यापको एवं बिजनेस एक्सपर्ट के तत्वावधान में बुधवार को कैंपस रिक्रूमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्वांचल बाजार कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लेकर 14 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि चयन प्रक्रिया में प्रतिभा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। छात्र-छात्राओं के उत्साह को देखते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। जिससे छात्रों में बिजनेस प्रक्रिया के प्रति भी अभिरुचि पैदा हो सके। अतिरिक्त रिक्रूमेंट ड्राइव में डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से प्रिया पटवा, पीयूष सिंह, देवांश सिंह, प्रीति यादव, सृष्टि सिंह,आकांक्षा श्रीवास्तव,अंशुल पाठक,साजि...