सीतापुर, जुलाई 17 -- सीतापुर, संवाददाता। पुराना सीतापुर के कजियारा फीडर के अंतर्गत आने वाले मो. शेख सरायं मोहल्ले में मंगलवार देर शाम करीब 11 बजे एक फेेस उड़ गया। जिससे कई दर्जन घरों की बिजली गुल हो गई। रात में उमस होने से लोग बिलबिला गये। बिजली की जानकारी के लिए लोगों ने अधिकारियों को फोन मिलाये, लेकिन कोई बेहतर जानकारी नहीं मिल पाई। ऐसे में उपभोक्ता बेचैन रहे। रातभर फेस की समस्या को दुरूस्त नहीं किया गया, जिससे सैकड़ों लोगों ने पूरी रात जागकर गुजारी। कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन उसके बाद फिर चली गई। सुबह करीब चार बजे डिग्री काॅलेज के पास एलटी केबिल जल गई। जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली गायब हो गई। उपभोक्ताओं ने पुराना सीतापुर उपकेंद्र जा-जाकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई बिजली कर्मचारी फाल्ट सही करने नहीं आया। ऐसे में रातभर उपभोक्ता बिजली क...