मैनपुरी, फरवरी 20 -- कुरावली। शादी समारोह में जाते समय नहर के पानी में डूबे दूसरे युवक का शव शुक्रवार को 14 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। गुरुवार की रात बाइक सवार युवक सामने से आ रही गाड़ी की लाइट की चपेट में आकर नहर की पुलिया से टकराकर पानी में बाइक सहित गिर पड़े थे। राहगीरों ने एक युवक को जीवित निकाल लिया था। दूसरे युवक की रातभर तलाश की गई। एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से दूसरे युवक को भी मृत अवस्था में निकाल लिया। ग्रामीण और परिजन शव गांव ले गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला राय निवासी ओमवीर श्रीवास्तव पुत्र राजकुमार अपने साथी शैलेंद्र पुत्र दिनेश के साथ गुरुवार की रात नौ बजे के करीब कूकामई गांव जा रहे थे। बाइक शैलेंद्र चला रहा था। जैसे ही दोनों बाइक लेकर घिरोर मार्ग स्...