अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं को अगले दो दिनों तक ऑनलाइन सेवाओं में बाधा का सामना करना पड़ेगा। यूपीपीसीएल और उसके सहयोगी डिस्कॉम, पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल व पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड व केस्को के अनुसार, आरएमएस बिलिंग प्रणाली पर बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के लिए कॉन्फिगरेशन कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से 29 नवंबर की रात 10 बजे से 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक कुल 14 घंटे बिलिंग प्रणाली पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चीफ इंजीनियर पंकज अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल, यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप और अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकेंगे। बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन और भार वृद्धि सहित सभी सुविधाएं प्रभावित रहेंगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे इस अवधि से पहले आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.