रांची, जनवरी 11 -- रांची। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में चिरौंदी स्थित वृंदावन कॉलोनी में 14 जनवरी को संक्रांति सौहार्द संगम सह उत्तरायण मिलन उत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर यहां शहर के कई प्रमुख व्यक्तियों को आमंत्रित कर पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम 12.30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के बाद सभी लोग संक्रांति के पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लेंगे। ये जानकारी भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...