कुशीनगर, मई 9 -- कुशीनगर। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी 14 मई को जिले में आयेंगी। वह महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने की दृष्टि से सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी व महिला थानाध्यक्ष के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा व महिला जनसुनवाई करेंगी। इसकी जानकारी देते हुये जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि 14 मई को सुबह 11 बजे महिला जनसुनवाई कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व बालिका, महिला गृह और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...