भदोही, फरवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में इधर तीन दिनों से पछुआ हवा बह रही है। रविवार को 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बहा बहने के कारण गेहूं फसल को नुकसान की बात किसानों ने कही। आगामी दिनों में इसी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। उधर, मौसम में रह-रहकर हो रहे बदलाव के कारण लोग तेजी के साथ बीमार पड़ रहे हैं। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार देखी जा रही है। बता दें कि इस साल ठंड एक माह से ज्यादा समय तक अच्छी पड़ी। गत दिनों मौसम साफ होने के कारण लोगों को राहत मिली थी। इस बीच, सूबे के अन्य जनपदों में बरसात एवं बर्फबारी के कारण एक बार फिर मौसम बदला था। इधर जिले में तीन दिनों से पछुआ हवा बह रही है। इसके कारण रात का तापमान 11 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। हालांकि दिन में अच्छी धूप के कारण लोगों को राहत मिल रही है। किसान लाललचंद्र...