जमशेदपुर, फरवरी 13 -- जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने बुधवार रात 14 करोड़ के घोटाला में छापेमारी कर टेल्को से स्क्रैप व्यवसायी हर्षवर्द्धन को गिरफ्तार कर लिया। उसे विशेष आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। जीएसटी के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने बताया कि हर्षवर्द्धन पर 14 करोड़ 85 लाख से ज्यादा जीएसटी घोटाले का आरोप है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने पूर्व में जांच कर हर्षवर्द्धन को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इससे जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने हर्षवर्द्धन को गिरफ्तार किया। डीजीजीआई करोड़ों के घोटाले में हर्षवर्द्धन के व्यवसाय से जुड़े अन्य लेनदेन का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। यह भी पढ़ें- 14 करोड़ की डील और 'मौत' वाली शर्त, खौफनाक है मर्डर के पीछे की पूरी कहानी यह भी पढ़ें- मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.