औरैया, दिसम्बर 16 -- औरैया, संवाददाता। जिले में थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर तहसील स्तरीय टीम ने आकस्मिक निरीक्षण और छापेमारी की। इस दौरान 14 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। साथ ही अनियमितता पाए जाने पर दो के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। जांच में उप जिलाधिकारी अजीतमल, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए कृषि औरैया, उप जिलाधिकारी विधूना, भूमि संरक्षण अधिकारी अभियंत्रण औरैया एवं उप जिलाधिकारी औरैया, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहायक औरैया की टीम ने भाग लिया। टीम ने अपने आवंटित क्षेत्र के कुल 14 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और 6 उर्वरक के नमूने ग्रहित किए। जांच के लिए नमूने लैब भेजे जाएंगे, और लैब से प्राप्त परिणाम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी औरैया एवं सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक सहायक ...