बस्ती, दिसम्बर 23 -- बस्ती। रिंगरोड पर बन रहे अंडरपास के सर्विस रोड व जल निकासी की मांग को लेकर नौगढ़ के ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन 14वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण यहां पर सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं। प्रोजेक्ट में सर्विस रोड का जिक्र नहीं है। इसके साथ ही जल निकासी के लिए भी नाली बनाने की मांग हो रही है। ग्रामीणों का कहना कि सर्विस रोड नहीं होने से उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। बरसात के समय में जल निकासी नहीं होने से क्षेत्र में पानी भर जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नौगढ़ के ग्रामीणों के साथ भाकियू भी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...