कुशीनगर, मार्च 6 -- सेवरही, हिन्दुस्तान संवाद। सेवरही पुलिस ने बुधवार को शराब की तस्करी कर बिहार ले जा रहे 138 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय के नेतृत्व में दरोगा पंकज कुमार व राजेश यादव हमराहियों के साथ तिवारीपट्टी जटाशंकर स्थित आरा मशीन पास बिहार ले जाते समय चेकिंग के दौरान अभियुक्त कमलेश पुत्र स्व. पारस उम्र 55 वर्ष निवासी ठकरहा बाजारी टोला थाना ठकरहा जिला पश्चिमी चम्पारण को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 48 पैक टेट्रा देशी शराब बरामद किया है। इसी क्रम में शराब की तस्करी कर 90 पैक टेट्रा देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हनुमान कुटी कस्बा सेवरही के पास चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त संजय पुत्र बालिन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.