बुलंदशहर, जनवरी 9 -- खुर्जा। खुर्जा जंक्शन रेलवे मार्ग निवासी पिंटू राणा ने पिंटू राणा ने बताया कि पावर वेटलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन की ओर से फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में आठ से 11 जनवरी तक 34वीं राष्ट्रीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के बॉडी बिल्डर व वेट लिफ्टर ने भाग लिया। पिंटू राणा ने 83 किलोग्राम वजन भार में भाग लिया। जिसमें उन्होंने 137.5 किलोग्राम बेंच प्रेस लगाकर कांस्य पदक जित लिया। पिंटू के पदक जीतने पर स्थानीय लोगों ने उनको बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.