रिषिकेष, जनवरी 31 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) की ओर से शनिवार को जौलीग्रांट के रूरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर गढ़ी श्यामपुर में आयोजित शिविर में 137 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर में डॉ. शिवम सेठी, डॉ. मंदीप सिंह गिल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अपूर्वा भंडारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहन मेहंदीरत्ता, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. अंजलि बेंजवाल, डेंटल सर्जरी से डॉ. निधि कुंद्रा, हड्डी रोग विभाग से डॉ. अभिषेक मशकारा ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे लोगों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया गया। मौके पर डॉ. जयंती सेमवाल, डॉ. अभय श्रीवास्तव, डॉ. निहारिका वर्मा, डॉ. इस्पिता वर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...