फतेहपुर, जनवरी 6 -- फतेहपुर। अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग को लेकर नए साल में भी कार्रवाई का सिलसिला जाती है। एक से पांच जनवरी तक जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय और थाना स्तरीय टास्क फोर्स ने अभियान चला कर नंबर प्लेट से छेड़छाड़,ओवरलोडिंग में 137 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि टास्क फोर्स निरंतर कार्रवाई कर रही है। पिछले पांच दिनों में हुई कार्रवाई के दौरान 21.08 लाख जुर्माना वसूल किया गया है। जनपद सीमा से किसी भी दशा में ओवरलोड वाहन पास न हो इसे लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...