भदोही, जनवरी 7 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 11 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन में 120 दो पहिया तथा 16 चार पहिया समेत कुल 136 वाहनों का चालान किया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने खरगपुर से तीन, गोपीगंज ने बिहरोजपुर से एक, भदोही ने जमुनीपुर कालोनी से एक, औराई ने बढ़ौना से एक, घमहापुर से चार, सुरियावां ने बवई से एक व्यक्ति समेत कुल 11 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस की ओर से कड़ाके की ठंड के बीच लगातार की जा रहे जांच अभियान से बाइक सवारों में अफरा-तफरी का आलम बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...