औरंगाबाद, फरवरी 13 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोन दियारा क्षेत्र से 135 लीटर शराब बनाने वाला स्पिरिट बरामद किया है। स्पिरिट बाइक पर लदा हुआ था। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के अम्बा गांव निवासी रमेश शर्मा और मेह गांव निवासी संतोष पटेल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बरामद स्पिरिट और बाइक को जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दो इश्तेहार वारंटी गिरफ्तार नवीनगर, संवाद सूत्र। नरारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो इश्तेहार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के महदी गांव निवासी गोरख ठाकुर और शिहोर बिगहा गांव निवासी शिवनंदन कुमार के ...