समस्तीपुर, फरवरी 2 -- सिंघिया। थाना क्षेत्र के फूलहारा पंचायत अंतर्गत हरीपुर में रविवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक किराना दुकान एवं उसके आगे एक अर्द्धनिर्मित घर में छापेमारी कर 135 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक धंधेवाज को भी गिरफ्तार किया है। धंधेवाज की पहचान गांव के बुच्ची यादव के पुत्र लल्लू यादव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की उक्त धंधेबाज अपने एक सहयोगी के साथ इस करोवार क़ो संचालित करता था। इस पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.