संभल, जून 13 -- किसानों को उन्नत तकनीक और वैज्ञानिक शोध से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान का 15 दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हो गया। 29 मई से शुरू हुए इस अभियान में जनपद के 8 विकास खण्डों के 135 गांवों के हजारों किसान लाभान्वित हुए। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने किसानों को खेती के नए आयामों से अवगत कराया। केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके लूथरा ने किसानों को आलू की उन्नत प्रजातियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि नीलकंठ कुफरी, माणिक कुफरी, कुफरी मोहन और कुफरी गरिमा जैसी प्रजातियां यदि समय पर बोई जाएं, तो किसानों को आशातीत उत्पादन मिलेगा। आलू उत्पादन में इन प्रजातियों ने किसानों की उम्मीदों को नया आ...