पलामू, जनवरी 2 -- मेदिनीनगर। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के 135 स्वास्थ्य कार्मियों ने ओपीडी कॉम्प्लेक्स में आयोजित कैंप में हेपेटाइटिस बी का टीका लिया। प्रथम दिन 80 दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 55 लोगों ने टीका ले लिया था। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की सहूलियत के लिए कैंप का आयोजन अस्पताल परिसर में किया गया है जो लोग यहां छूट जाएंगे। वे नियमित टीकाकरण वाले स्थान पर इसे ले सकते है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...