वाराणसी, जनवरी 30 -- सिगरा पुलिस ने लहरतारा ओवरब्रिज के नीचे से शुक्रवार को 134 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी बोरियों में शराब की पेटियां छिपाकर बिहार ले जाने के फिराक में थे। सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी वकील पांडेय उर्फ शिवम, मोहनिया निवासी मुन्ना प्रसाद हैं। इनके पास मिली बोरियों की तलाशी के दौरान 16 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। आरोपियों ने बताया कि वाराणसी से थोक में शराब खरीदकर चोरी-छिपे बिहार ले जाकर बेचते हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी के अलावा उप निरीक्षक दुर्गा प्रसाद, प्रशांत कुमार बंधु एवं अन्य पुलिसकर्मी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...