गोपालगंज, अक्टूबर 7 -- उत्पाद विभाग की टीम को मीरगंज थाने के जिंगना ढाला के समीप मिली सफलता पिकअप के छह सिंगल बॉक्स में छुपाकर ले जाई जा रही शराब, प्राथमिकी दर्ज गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को मीरगंज थाने के जिंगना ढाला के समीप से 131 कार्टन शराब के साथ एक पिकअप व उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के मनोज साह हैं। उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि रोज की तरह टीम जिंगना ढाला के समीप मुख्य पथ पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में पिकअप में बंद बॉक्स दिखे। बॉक्स खोलने पर उसमें 131 कार्टन यानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.