अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़। अलीगढ़ से दाऊद खां के बीच साढ़े सात किलोमीटर लंबी तीसरी रेलवे लाइन आधुनिक सिग्नल प्रणाली से लैस की गई है। इस ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली के चलते प्रमुख ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। गुरुवार को तीसरी रेलवे लाइन पर एसी ट्रैक्शन ओएचई का परीक्षण किया गया, जो सफल रहा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, मुख्य विद्युत इंजीनियर यतेंद्र कुमार व एडीआरएम नवीन प्रकाश के साथ तकनीकी टीमों ने दाऊद खां से अलीगढ़ के बीच तीसरी लाइन का ट्रेन यान से निरीक्षण किया। इलेक्ट्रिक इंजन के माध्यम से रेलवे ट्रैक की जांच भी की। परीक्षण सफल होने पर हरी झंडी दे दी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.