देहरादून, जनवरी 12 -- लक्सर। बीती रात मुखबिर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि दो लोग खरीदकर लक्सर से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने लक्सर सुल्तानपुर रोड पर दबिश देकर निहंदपुर सुठारी, लक्सर निवासी आदिल पुत्र कामिल और सुहेल पुत्र गुलसनव्वर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस को उन दोनों के पास से 13.81 ग्राम स्मैक मिली है। एसएसआई लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...