सिमडेगा, अप्रैल 25 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक यात्री बस से दो गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करो के पास से लगभग 13.7 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान राउरकेला से बिहार जाने वाली एक याी बस से जोखन चौधरी और ओमप्रकाश चौधरी नामक दो गांजा तस्करो को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया। गांजा तस्करो के द्वारा गांजा बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गांजा तस्करी के संबंध में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...