फतेहपुर, जनवरी 21 -- विजयीपुर। सोने चांदी के बढ़ते भावों से गिरवी के जेवरातों पर नियत खराब होती जा रही है। अपने जेवरों को छुड़ाने महिला पहुंची तो दुकानदार ने भगा दिया। पीड़िता ने जेवर न देने और बदसलूकी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के दरियापुर गांव की रहने वाली महिला सुमित्रा ने पुलिस को बताया कि कस्बा के एक सर्राफा की दुकान में नौ सौ ग्राम चांदी गिरवी रखते हुए 13 हजार रुपए लिया था। व्यवसायी ने ढ़ाई प्रतिशत ब्याज लगाकर रकम देने पर जेवर वापसी करने की बात कही थी। बुधवार को महिला सर्राफा की दुकान पहुंची तो दुकानदार ने गाली गलौज करते हुए दुकान से भगा दिया। साथ ही गिरवी रखे जेवर भी देने से साफ मना कर दिया। बताया कि कमरबंद, हाथ कड़ा, पायल और हार जैसे जेवराव थे। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले...