श्रावस्ती, अगस्त 12 -- श्रावस्ती,संवाददाता। हर घर तिरंगा को सफल बनाने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक की गई। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि नोडल अधिकारियों की निगरानी में तिरंगा वितरित किया जाएगा। बैठक में डीएम ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, शहीद स्मारकों, स्वयं सेवी संस्थाओं, प्रत्येक घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाए। इसके साथ ही 12 अगस्त को तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तिरंगा मेला और भव्य तिरंगा म्यूजिकल कॉसर्ट आयोजित किया जायेगा। प्रदेश स्तरीय तिरंगा महोत्सव का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में व्यापक जनभागीदारी के साथ किया जाएगा। इस ...