मधुबनी, फरवरी 12 -- मधुबनी। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को जिला समाहरणालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया। संघ के जिला सचिव योगेन्द्र यादव ने कहा कि सभी रसोईया को राज्य कर्मी घोषित करे सरकार। बकाया मानदेय का भुगतान शीघ्र करे। कहा कि स्कूलों में काम करने वाले रसोईया बेहद गरीब परिवारों से आते हैं। वे बच्चों के जूठे बर्तन साफ करने से लेकर भोजन बनाने तक का कठिन कार्य करते हैं, लेकिन सरकार उनके प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा रसोईया अपना जीवन यापन जैसे-तैसे कर रहे हैं, उस पर भी उन्हें न तो सम्मानजनक वेतन मिलता है और न ही समय पर भुगतान किया जाता है। संघ ने चेतावनी दी है कि 23 और 24 फरवरी को जिले के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना पूरी तरह बाधित रहेगी। साथ ही, शक्ति फाउंड...