खगडि़या, जनवरी 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता किसानों के एमसीपी को कानूनी गारंटी दी जाए। सरकारी स्तर पर धान की खरीदारी की समुचित व्यवस्था की जाए। इन मांगों को पूरी नहीं करने तक बिहार राज्य किसान सभा द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगी। यह बातें सेल्सटैक्स मंदिर के निकट आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव रविन्द्र यादव ने कही। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष के किसानों को दस हजार रूपए की मासिक पेंशन दी जाए। केन्द्र द्वारा प्रस्तवित बिजली बिल को वापस ली जाए। केन्द्र सरकार द्वारा घोषित किसानों के आय को दोगुनी की जाए। किसानों के कबाला के दाखिल खारिज व परिमार्जन में रिश्वतखोरी पर रोक लगाई जाए। जिले के जलजमाव वाले क्षेत्र से जलनिकासी की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा भी किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर क...