देहरादून, अगस्त 21 -- 13 सितंबर को देहरादून के समस्त न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत होगी।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली ने इस संबंध में आदेश किए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि 13 सितंबर को प्रातः 10 बजे से सायं 05:00 बजे तक जनपद देहरादून के समस्त न्यायालयों एवं बाह्य न्यायालयों ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला, मसूरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बंधित वाद, सिविल वाद, धन वसूली वाद, चेक बाउंस मामले, वैवाहिक संबंधों पर आधारित मामले तथा अन्य कई प्रकृति के वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। वे सभी लोग जिनके बाद जिला देहरादून के किसी भी न्यायालय में लंबित है, वे 12 सितम्बर तक स्वयं या अपने अधिवक्ता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.