चक्रधरपुर, फरवरी 20 -- सोनुवा, संवाददाता। 13 साल बाद लापता हुआ सोनुवा थाना हांडिमारा गांव का युवक 21 वर्षीय राजा गोप घर लौटेगा। यह खबर सुनकर राजा की मां मानी गोप पश्चिम बंगाल स्थित ईंट भट्ठा में काम छोड़ गुरुवार सुबह वापस घर लौट आयी हैं। सोनुवा पुलिस के मुताबिक चाइल्ड हेल्प लाइन की सूचना पर एसपी के निर्देशानुसार जिले के सभी पुलिस थाना द्वारा राजा गोप के गांव व घर की खोजबीन की गई। इस दौरान राजा गोप हांडिमारा गांव का होने का पता चला। इसके बाद उसको वापस घर लाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक विगत दिनों चाइल्ड लाइन के द्वारा पश्चिम सिंहभूम जिले के एक युवक करीब 13 साल से केरल के कन्नूर जिले के एक संस्था के बाल आश्रयगृह में होने की सूचना जिले की पुलिस को दी गई। वहीं, यह सूचना कई मीडिया चैनल व सोशल मीडिया में प्रचारित किया गया। इस ब...