मेरठ, अक्टूबर 4 -- मेरठ। भोला रोड पर त्रिवेणी एनक्लेव निवासी कक्षा आठ के छात्र ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों को शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पुलिस को दी गई, शव कब्जे में लिया गया। पुलिस जांच कर रही है। 13 साल का बच्चा कक्षा आठ का छात्र था। किसी बात पर वह परिजनों से नाराज हो गया और अपने मकान के ऊपर वाले हिस्से में शुक्रवार दोपहर गया था। परिजनों को इसी जगह पर दोपहर करीब तीन बजे वह फंदे पर लटका मिला। घटना के समय परिजन बाहर गए थे। फंदे से उतारकर परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई। सुसाइड के कारण का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.