मनीगाछी (दरभंगा), अप्रैल 18 -- बिहार के दरभंगा जिले में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी का रेप कर दिया। घटना मनीगाछी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दुष्कर्मी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दिल्ली में पॉक्सो एक्ट के तहत केस चल रहा है। वह बीते 6 सालों से जेल में था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा था। गांव आते ही उसने दूसरा कांड कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना 15 अप्रैल की बताई जा रही है। आरोपी पिता ने घर के अंदर ही अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने किसी तरह अपनी मां को आपबीती बताई, तो उसके पैरों के तले जमीन खिसक गई। मां अपनी बेटी को थाने लेकर पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- एक लड़के ने रेप किया, दो दोस्तों ने बनाया वीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.