कानपुर, दिसम्बर 3 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से आबद्ध केएसपीएल और वेलनेस कम्युनिटी फाउंडेशन की ओर से ओपन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया जाएगा। जिसमें अंडर-19, 19 से 35 वर्ष आयुवर्ग और 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग होगा। इसमें खिलाड़ियों का चयन केसीए की चयन समिति की ओर से किया जाएगा। यह जानकारी आयोजन समिति के अमित जायसवाल काका ने दी। समिति के आशीष जौहरी ने बताया कि प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि दो लाख रुपये होगी। टूर्नामेंट में विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट में पंजीकरण करवाने के लिए शहर में चार स्थानों से खिलाड़ी फार्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म के लिए चुन्नीगंज स्थित कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन का कार...